Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

चैम्पियंस लीग विजेताओं की सूची

Published

on

बर्लिन,स्पेन,फुटबाल क्लब बार्सिलोना,मैनचेस्टर युनाइटेड

Loading

बर्लिन | स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना ने शनिवार रात युवेंतस को फाइनल में 3-1 से हराकर पांचवीं बार चैम्पियंस लीग खिताब पर कब्जा जमाया। आईए नजर डालते हैं किस सत्र में किन-किन टीमों ने चैम्पियंस लीग खिताब अपने नाम किया।

1991-92 : बार्सिलोना (स्पेन)

1992-93 : मार्सिले (फ्रांस)

1993-94 : एसी मिलान (इटली)

1994-95 : एजेक्स (नीदरलैंड्स)

1995-96 : युवेंतस (इटली)

1996-97 : बोरुसिया डोर्टमंड (जर्मनी)

1997-98 : रियल मेड्रिड (स्पेन)

1998-99 : मैनचेस्टर युनाइटेड (इंग्लैंड)

1999-2000 : रियल मेड्रिड (स्पेन)

2000-01 : बायर्न म्यूनिख (जर्मनी)

2001-02 : रियल मेड्रिड (स्पेन)

2002-03 : एसी मिलान (इटली)

2003-04 : पोटरे (पुर्तगाल)

2004-05 : लीवरपूल (इंग्लैंड)

2005-06 : बार्सिलोना (स्पेन)

2006-07 : एसी मिलान (इटली)

2007-08 : मैनचेस्टर युनाइटेड (इंग्लैंड)

2008-09 : बार्सिलोना (स्पेन)

2009-10 : इंटर मिलान (इटली)

2010-11 : बार्सिलोना (स्पेन)

2011-12 : चेल्सी (इंग्लैंड)

2012-13 : बायर्न म्यूनिख (जर्मनी)

2013-14 : रियल मेड्रिड (स्पेन)

2014-15 : बासिलोना (स्पेन)

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending