Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन, नेपाल संबंधों के 60 वर्ष पूरे

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने नेपाल के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला को बधाई संदेश भेजा है। ली ने अपने संदेश में कहा कि चीन और नेपाल ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर अपने संबंधों का विकास किया है।

उन्होंने कहा है कि चीन-नेपाल संबंध बड़े और छोटे देशों के बीच मौजूदा समान आचरण और मित्रवत सहअस्तित्व के मॉडल बन गए हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए नेपाल के प्रयासों का समर्थन करता है और नेपाल द्वारा वन चाइना पॉलिसी का पालन करने की प्रशंसा करता है।उन्होंने कहा कि चीन नेपाल के साथ व्यापक सहकारी साझेदारी को उच्चस्तर तक ले जाने के लिए काम करने का इच्छुक है।

कोईराला ने चीन का एक विश्वासपात्र मित्रवत पड़ोसी, घनिष्ठ दोस्त और विश्वसनीय विकास साझेदार बताया है। उन्होंने नेपाल के सामाजिक और आर्थिक विकास में चीन के सहयोग और मदद के लिए देश का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि उनका देश वन-चाइना नीति के प्रति दृढ़ है।प्रधानमंत्री कोईराला का विश्वास है कि नेपाल में अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में पुनर्निर्माण कार्यो के दौरान दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंध अधिक मजबूत होंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending