Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन की दोहरी चाल, पाक में आर्मी बेस बनाने की तैयारी

Published

on

Loading

वाशिंगटन। आने वाले दिनों में चीन पाकिस्तान में भी सैन्य अड्डा बना सकता है। पेंटागन ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने 97 पन्नों की अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। अगर चीन ऐसा करता है, तो भारत की सामरिक चुनौतियां बढऩे की आशंका है।

अमेरिकी रक्षा विभाग की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, पाकिस्तान सहित उन देशों में चीनी सैन्य बेस स्थापित किए जाने की संभावना है, जिनसे उसके लंबे समय से दोस्ताना और सामरिक रिश्ते रहे हैं। चीन ने हाल ही में अफ्रीका के एक देश जबूटी में अपना मिलिटरी बेस स्थापित किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों में भी वह इसी तरह से सैन्य अड्डे बना सकता है।

हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिमी मुहाने पर जबूटी में चीन की मौजूदगी से भारत चिंतित है, क्योंकि यह भी चीन की ‘पर्ल ऑफ स्ट्रिंग’ योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत महासागर के चारों ओर चीन की मिलिट्री एलायंस और बेस स्थापित करने की योजना है।

रिपोर्ट में कहा गया कि हिंद महासागर, भूमध्यसागर एवं अटलांटिक महासागर जैसे ‘सुदूरवर्ती समुद्री क्षेत्रों’ में नियमित सैन्य तैनाती के लिए जरूरी साजो सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चीन विदेशी बंदरगाहों तक अपनी पहुंच में विस्तार कर रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending