Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

घर तक आती है अजान की आवाज, सोनू निगम ने ट्वीट कर डाला वीडियो

Published

on

मशहूर गायक सोनू निगम,ट्वीट,मस्जिद में होने वाली अजान,

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने सोमवार को एक और ट्वीट करते हुए अपनी बात का सबूत देने की कोशिश की है कि उनके घर तक अज़ान की आवाज आती है। उन्‍होंने अपने घर तक अजान की आवाज आने वाला वीडियो जारी किया है।

मशहूर गायक सोनू निगम,ट्वीट,मस्जिद में होने वाली अजान,

माना जा रहा है कि ऐसा सोनू ने इसलिए भी किया होगा क्योंकि कुछ लोगों ने सवाल खड़े किए थे कि सोनू के घर तक लाउडस्पीकर की आवाज जाती ही नहीं है।

बता दें कि सोनू निगम पिछले दिनों एक ट्वीट को लेकर विवादों में आ गए थे। सोनू का कहना था कि उनके घर से कुछ दूरी पर मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर की आवाज से उनकी नींद खराब होती है। इस ट्वीट के बाद पूरे देश में बवाल मच गया था। एक मौलवी ने तो सोनू के खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending