Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरुख, आलिया

Published

on

Loading

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ फिल्म से चर्चा में आईं निर्देशिका गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता करण जौहर होंगे।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के साथ-साथ शाहरुख खान की ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ और ‘होप प्रोडक्शंस’ के अधीन होगा।

करण ने इसकी घोषणा बुधवार को ट्विटर पर की।

करण ने ट्वीट किया, “रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, धर्मा और होप प्रोडक्शंस गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं शाहरुख खान और आलिया भट्ट अभिनीत गौरी शिंदे की अगली फिल्म।”

इससे पहले फिल्मकार आर. बाल्की की पत्नी ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी वापसी की घोषणा की थी।

उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘इंग्लिश विग्लिश’ साल 2012 में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म से अभिनेत्री श्रीदेवी ने कई वर्षो के बाद सिनेजगत में वापसी की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके लिए गौरी को काफी सराहना भी मिली।

शाहरुख की आलिया के साथ यह पहली फिल्म होगी। इन दोनों कलाकारों को जोड़ी के रूप में देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending