Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोरखपुर में बच्चों की मौतों की समीक्षा करेंगे मंत्री

Published

on

Loading

लखनऊ, 12 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक अस्पताल में 30 बच्चों की मौत के मामले में स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन शनिवार को शहर के लिए रवाना हुए। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पिछले कुछ दिनों में एंसेफेलाइटिस के कारण कई बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनके वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं थी।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों मंत्री जमीनी स्तर पर स्थिति की समीक्षा करने और इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए शहर के दौरे के लिए रवाना हुए हैं।

दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और गृहनगर के लिए रवाना होने से पूर्व उन्हें स्थिति से अवगत कराया।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending