Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गोमूत्र मिलने पर न्यूजीलैंड में भारतीय पर जुर्माना

Published

on

Loading

वेलिंगटन | न्यूजीलैंड में एक भारतीय महिला पर अपने देश से गोमूत्र लाने पर 400 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। न्यूजीलैंड के एक चैनल की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की उड़ान के न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उसके सामान में मौजूद गोमूत्र की दो बोतलों की जानकारी देने के बाद सीमा अधिकारियों ने उस पर जुर्माना लगाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी एंटोनी ओवेन ने बताया, “अधिकारियों ने जब महिला के सामान की जांच की तो उन्हें गोमूत्र की दो बोतलें मिलीं। महिला का कहना है कि वह दवा के रूप में गोमूत्र लेकर आई है।ओवेन ने कहा हमें शायद ऐसी चीजें इसलिए मिलती हैं, क्योंकि ये धर्म, संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी हैं। ऐसे वर्ग में आने के कारण ये कई बार लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं। पिछले महीने की इस घटना का ब्योरा हाल ही में मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट में प्रकाशित हुई है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending