Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुड़गांव में संगीत कार्यक्रम में हृदयाघात से छात्रा की मौत

Published

on

Loading

गुड़गांव| साइबर सिटी गुड़गांव के हुडा मैदान में रविवार रात इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (ईडीएम) आर्टिस्ट स्क्रिलेक्स के संगीत कार्यक्रम में एक युवती की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। फैशन डिजाइनिंग की छात्रा आंचल अरोड़ा (23) को जरूरत से ज्यादा भीड़ की वजह से हुडा मैदान में ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल का दौरा पड़ा था। यहां क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे।

संगीत कार्यक्रम में आंचल के साथ गई उसकी दोस्त आशिमा भी बेहोश हो गिर पड़ी और उसे यहां एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

डीसीपी (पूर्व) दीपक शरण ने घटना के बारे में आईएएनएस को बताया, “युवती को जब अस्पताल ले जाया गया, तो पुलिस को सूचना मिली। उसे अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।”

उन्होंने कहा, “आगे की कार्रवाई चिकित्सकों से मिलने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर करती है।”

गुड़गांव और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हुडा मैदान एक प्रमुख जगह है।

पूर्व में एनरिक इग्लेसियस, आतिफ असलम, अरिजीत सिंह और मिका जैसे अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय कलाकार इस मैदान में प्रस्तुति दे चुके हैं।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending