Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुड़गांव पुलिस ने एक दिन में किए 14 हजार से ज्यादा चालान, बना रिकॉर्ड

Published

on

gudgaon police

Loading

गुड़गांव। गुड़गांव पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने के मामले में एक दिन में 14,896 चालान करने का रिकॉर्ड बनाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक में शामिल किया जाएगा। बुधवार को पुलिस द्वारा यातायात अपराधों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 14,900 चालान काटे गए। देश में एक दिन में इतने चालान काटने की यह पहली कार्रवाई है।

चालान पुलिस द्वारा शुरू किए गए ‘जीरो टोलरेंस डे’ को मनाने के लिए कड़ा अभियान चलाया गया था। इस दौरान किसी को भी नहीं बख्शा गया। यहां तक कि गुड़गांव के महापौर विमल यादव को भी बुधवार की शाम यहां के हीरो होंडा चौक के पास रोक लिया गया था। सीट-बैल्ट न पहनने के चलते यादव का चालान काट दिया गया।

इस अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे की गई थी, और इसमें 100 स्थानों पर 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। गुड़गांव के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) अशोक बख्शी ने कहा, “2014 में एक दिन में दिल्ली पुलिस ने 13,000 चालान किए थे, जबकि बेंगलुरु पुलिस ने 12,000 से अधिक चालान किए थे। गुड़गांव पुलिस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बना ली है।”

उन्होंने कहा कि हम जल्द ही इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी लिम्का के अधिकारियों के साथ साझा करेंगे। बख्शी ने कहा कि अमूमन एक दिन में 1,000-1,500 चालान किए जाते हैं। मोटर वाहन अधिनियम 1988 में 72 यातायात अपराध शामिल किए गए हैं। लेकिन पुलिस को मुख्यत: गति सीमा तोड़ना, वाहन चलाते समय टेलीफोन का प्रयोग करना, ट्रैफिक सिग्नल पार करना, सीट-बैल्ट पहने बिना वाहन चलाना, धूम्रपान, गलत स्थान पर वाहन खड़ा करना और गलत दिशा में वाहन चलाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending