Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खुले आसमान के नीचे दयनीय हालत में समय बिता रहे काठमांडूवासी

Published

on

nepal-survivors

Loading

गौरव शर्मा

काठमांडू। काठमांडू में भूकंप पीड़ितों की रातें बेहद दयनीय हालत में बीत रही हैं, जब उन्हें जर्जर छोटे शामियाने में गुजर-बसर करना पड़ रहा है। ये सब भूकंप बाद के झटकों से भयभीत हैं और आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से नाराज हैं।

संवाददाता ने बेतरतीब तरीके से फैले तुंडी खेल इलाके का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न रंगों के कई शामियाने देखे और मंगलवार रात भूकंप से बच निकले लोगों के साथ रात बिताई। बारिश के कारण जमीन गीली हो गई है और खराब मौसम ने भूकंप से बच निकले लोगों के लिए समस्या खड़ी कर दी है। मीरा तमांग (50) ने बताया, “किराए पर लिए गए हमारे मकान में दरार पड़ गई है। हम उसमें वापस जाने से डर रहे हैं।”

श्रमिक तमांग एक छोटे शामियाने में रह रही हैं, जिसमें उनके साथ परिवार के सात अन्य सदस्य भी हैं। सबसे छोटे सदस्य की उम्र डेढ़ साल है। रात 11 बजे तापमान में तेजी से गिरावट आई। तमांग परिवार ने ठंड से बचने के लिए शामियाने के अंदर ईंट बिछाई और फिर उसके ऊपर चटाई फैलाई। उनकी बहू आधे किलोग्राम मसूर दाल खरीदने गई, जिसके लिए उन्हें 100 रुपये चुकाने पड़े। तमांग ने कहा कि यह कीमत बहुत ज्यादा है।

आधी रात का वक्त है और सारू (45) और उनकी दो बेटियां सोने जा रही हैं। सारू एक अनाथालय में स्वयंसेवी हैं और उनकी छोटी बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया, “कल हमने कच्चा चाउ-चाउ खाया। हमने कुछ बिस्किट भी खाए। हमारे घर पर अनाज रखा हुआ है, लेकिन यह तीसरी मंजिल पर है और सीढ़ियां टूट गई हैं। हम अपने घर नहीं पहुंच सकते।” सारू ने बताया कि सरकार की तरफ से मदद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा, “लेकिन मारवाड़ी समाज ने हमारी मदद की है।”

अब आधी रात के करीब दो बज गए हैं और इंजीनियरिंग के छात्र मिथिलेश शर्मा (22) कंपकपाती ठंड में जगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जापान, जर्मनी और भारत से मदद मिली है और उम्मीद है कि जल्द स्थिति सामान्य होगी। शमियाने में अधिकांश लोगों के लिए सोना असहज था। कुछ दूरी पर किसी के बातचीत की आवाज आ रही थी, वहीं युवाओं का समूह अपने जज्बे को बरकरार रखने के लिए गाना गा रहा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending