Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

क्रिस्टोफर की खातिरदारी का मौका गंवाने पर खेद : अमिताभ

Published

on

Loading

महानायक अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज खलनायक क्रिस्टोफर ली के निधन पर शोक जताया। उन्होंने उन्हें ‘असल जिंदगी में विनम्र’ और ‘महान कलाकार’ बताया। वह कहते हैं कि उन्हें एक दफा उनकी खातिरदारी करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया। 72 वर्षीय अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर क्रिस्टोफर के निधन पर शोक जताया। क्रिस्टोफर (93) ने रविवार को लंदन में अंतिम सांस ली। वह सांस और हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे थे।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “कुछ साल पहले मुझे दक्षिण अफ्रीका में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में शामिल होने का न्यौता मिला था। निर्णायकमंडल में हमारे साथ सर क्रिस्टोफर ली भी थे। मुझे सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान उनके साथ गुजारा गया सुखद समय याद है।”

क्रिस्टोफर ने फिल्म ‘जिन्ना’ (1998) में पाकिस्तान के संस्थापक, जनक मुहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई थी। अमिताभ कहते हैं कि क्रिस्टोफर ने रूपहले पर्दे पर भारतीय इतिहास का एक अंश पेश किया।

अमिताभ ने कहा, “कुछ साल बाद मुझे उनकी एक चिट्ठी मिली। उसमें लिखा था कि वह फिल्म के लिए भारत आ रहे हैं..मैं सफर में था और उनकी चिट्ठी का जवाब नहीं दे सका। मुझे दुख है कि मैंने यहां मुंबई में उनका साथ पाने और उनकी खातिरदारी करने का मौका गंवा दिया और आज वह इस दुनिया से चले गए।”

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending