Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कौशल उन्नयन कार्यक्रम से खुलेगी तरक्की की राह : राजनाथ

Published

on

रायपुर/सुकमा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह,लाइवलीहुड कॉलेज,हुनरमंद विद्यार्थियों,छत्तीसगढ़,विधायक कवासी लखमा, जिलाधिकारी नीरज कुमार बनसोड़

Loading

रायपुर/सुकमा । केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लाइवलीहुड कॉलेज में अलग-अलग कोर्स का प्रशिक्षण ले रहे रहे हुनरमंद विद्यार्थियों से रूबरू हुए। उन्होंने उनकी प्रतिभा को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राजनाथ सिंह रविवार को लाइवलीहुड कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से मुखातिब हो कहा कि सरकार ने कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम, तरक्की की राह खोलने के लिए शुरू किया है। उन्होंने कॉलेज में संचालित अन्य कोर्स-कंप्यूटर कोर्स (पीजीडीसीए, डीसीए), औद्योगिक, सेनेटरी पेड निर्माण प्रशिक्षण, टेलीविजन-मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल, प्लंबर प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर, बांस कला प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा सुकमा स्थित स्वयं सहायता समूह उदय सीता माता को साढ़े 64 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सुकमा के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में पहले लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया। केंद्र का संचालन शुरू होने से जन्म प्रमाणपत्र, विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र आदि आसानी से प्राप्त किए जा सकेंगे। इससे पहले राजनाथ का स्वागत छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, वन एवं विधि-विधायी मंत्री महेश गागड़ा, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, सांसद दिनेश कश्यप, विधायक कवासी लखमा, जिलाधिकारी नीरज कुमार बनसोड़, पुलिस अधीक्षक (एसपी) डी. श्रवण सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending