Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोलंबिया भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 48 हुई

Published

on

Loading

बोगोटा| कोलंबिया के उत्तर पश्चिम में स्थित सल्गर कस्बे में भूस्खलन के 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। भूस्खलन एक स्थानीय छोटी नदी में बाढ़ आ जाने के कारण हुआ। राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन इकाई (यूएनजीआरडी) के प्रमुख कार्लोस ईवान माक्वे ज ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मारक्वे ज ने संवाददाताओं को बताया, “इस समय शवगृह में 48 लोगों के शव रखे हैं। लीगल मेडिसीन संस्था शवों की पहचान कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया में है।”

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 27 लोगों का उपचार कराया गया है, किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। लिबोरियाना नदी में बाढ़ आ जाने से 30 मकान नष्ट हो गए हैं और एंटिओक्वि आ प्रांत का लास मार्गरिटास गांव तबाह हो चुका है।

मारक्वे ज ने बताया, “इस समय प्रभावित इलाके के 40 किलोमीटर के क्षेत्र में बसे गांवों और परिवारों पर नजर रखी जा रही है और हम तलाशी अभियान जारी रखने वाले हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल रिस्क सिस्टम के 166 सदस्य खोज एवं बचाव कार्यो में जुटे हुए हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुएल सैंटोस ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया और स्थानीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों से हालात का जायजा लिया।

मारक्वे ज ने बताया कि संकट केंद्र एवं एकीकृत कमांड केंद्र जनजीवन फिर से सामान्य होने तक सक्रिय रहेंगे।

बचाव अभियान का संचालन संभाल रही यूएनजीआरडी के मुताबिक प्रभावित इलाके के आसपास के कस्बों से खोजी एवं बचाव दलों को लापता लोगों की तलाश के लिए भेजा गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending