Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कोएल्हो ने शाहरुख को दी ‘द अलकेमिस्ट’ की हस्ताक्षरित प्रति

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लोकप्रिय लेखक पाउलो कोएल्हो ने हस्ताक्षर की हुई प्रति दी है। इससे शाहरुख काफी उत्साहित हैं। शाहरुख ने हस्ताक्षर की हुई किताब के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जब आप कुछ चाहते हैं तो पूरी दुनिया उसे हासिल करने में आपकी मदद करती है। पाउलो कोएल्हो धन्यवाद, यह मेरे लिए बहुत खास है।”

कोएल्हो ने हस्ताक्षर में लिखा, “प्रिय शाहरुख खान, अभिनय के मास्टर।” इस महीने की शुरुआत में शाहरुख ने दुनिया को हिंदी फिल्मों से रूबरू कराने के लिए ब्राजील के लेखक को उनकी फिल्मों का एक संग्रह भेजा। वहीं कोएलो ने तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “सोमवार का तोहफा। अब मुझे यह जानने की जरूरत है कि यह कहां से शुरू हुआ।”

तस्वीर में ‘स्वदेश’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘रा.वन’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों की डीवीडी थी। इस साल की शुरुआत में कोएल्हो ने शाहरुख की 2010 की फिल्म ‘माइ नेम इज खान’ की प्रशंसा की थी, उन्होंने कहा था कि यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है जो इस साल उन्होंने देखी।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending