मनोरंजन
नए टीवी शो का आगाज 5,000 तीर-कमान के साथ
जयपुर। नया टेलीविजन धारावाहिक ‘जाने क्या होगा रामा रे’ का आगाज यहां अलग अंदाज में हुआ। यहां 5,000 लोग एक साथ रावण के सामने तीर और कमान लेकर खड़े हुए। रावण का अंत बुराई के खात्मे का प्रतीक है। ‘जाने क्या होगा रामा रे’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर नवंबर से शुरू होगा। इसमें जतिन शर्मा और विनती इदनानी के साथ अनुभवी अभिनेत्री सुप्रिया पाठक भी हैं।
विद्याधर नगर में दशहरा मैदान पर इसकी शुरुआत हुई। जहां 5,000 लोगों ने एक साथ तीर कमान लेकर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। जतिन ने एक बयान में कहा, “शो की शुरुआत पर मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि मैं शहर को लोगों के बीच से हूं। यहां तक कि मेरे माता-पिता वहां मौजूद थे और मुझे गर्व महसूस हो रहा था कि मैंने इससे पहले यह कभी नहीं किया।”
शो की शुरुआत पर जतिन और विनती मौजूद थे, जहां वे लोगों को न सिर्फ रावण जलाने, बल्कि उनके अंदर की बुराइयों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। उन्होंने धारावाहिक की कुछ झलकियां दिखाने के लिए 60 सेकंड का प्रोमो भी दिखाया।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
नेशनल3 days ago
राहुल ने शेयर किया मां के साथ एल्बम देखते हुए वीडियो, कहा- पापा, दादी ने रायबरेली में विकास के बहुत काम किए
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल3 days ago
लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद3 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर