Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

केरल में रविवार से मछली पकड़ने पर रोक

Published

on

kerala fishing

Loading

तिरुवनंतपुरम। केरल में रविवार आधी रात से समुद्र में 47 दिनों के लिए मछली पकड़ने (ट्रॉलिंग) पर रोक लगा दी गई है। यह कदम प्रजनन काल के दौरान मछलियों की रक्षा करने के लिए उठाया गया है। केंद्र सरकार ने एक जून से ही हालांकि पूरे देश में 61 दिनों के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है, लेकिन केरल को यह रोक 14 जून से लगाने की अनुमति दे दी गई।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस रोक से केरल में मछली 30 फीसदी महंगी हो सकती है, जहां मछली एक प्रमुख भोज्य पदार्थ है। राज्य के मत्स्य मंत्री के. बाबू ने कहा कि इस तरह से एक निश्चित समय के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगाने का काम 1988 से ही चल रहा है। उन्होंने कहा, “यह कदम संरक्षण के मकसद से उठाया गया है, क्योंकि यह विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के लिए प्रजनन का काल होता है।” केरल में मछुआरों के 222 गांव हैं, जिनमें मछुआरों के 1,20,486 परिवार हैं और मछुआरों की कुल आबादी 6,02,234 है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending