नेशनल
केरल : कांग्रेस विधायक विंसेंट पार्टी सचिव पद से निलंबित
तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई (आईएएनएस)| एक महिला का यौन उत्पीड़न एवं पीछा करने के आरोप में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए केरल के अपने विधायक एम. विसेंट को कांग्रेस ने रविवार को पार्टी सचिव पद से निलंबित कर दिया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम. एम. हसन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने विंसेंट के खिलाफ की गई शिकायत की प्रकृति का संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी के सचिव पद से निलंबित करने का फैसला किया है।
हालांकि, हसन ने कहा कि शिकायतकर्ता पीड़िता की बहन ने उस पर संदेह जताया है।
हसन ने कहा, पीड़िता की अपनी बहन ने शिकायतकर्ता की मानसिक स्थिति पर संदेह जताया है। लेकिन एक पार्टी के तौर पर महिला का सम्मान करते हुए हमने उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है। विधायक के तौर पर इस्तीफा देने का सवाल नहीं है, क्योंकि मामला अभी अदालत में है और हम मामले का नतीजा आने का इंतजार करेंगे।
हसन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करने और विंसेंट को गिरफ्तार करने में अनुचित जल्दबाजी दिखाई।
हसन ने कहा, यह कुछ नहीं बल्कि माकपा के एक विधायक और पार्टी के नेताओं द्वारा रची गई राजनीतिक साजिश है। इसी तरह की प्रकृति के कुछ और मामले हैं, जिसमें माकपा के सदस्यों को फंसाया गया है और इन मामलों में पुलिस कुछ नहीं कर रही है। लेकिन इस मामले में कुछ ही घंटों में विंसेंट से पूछताछ की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बीच, पीड़ित की बहन ने रविवार की सुबह मीडिया से कहा कि इस मामले में पीड़ित लंबे समय से दवाइयां ले रही है और उनका भाई माकपा का एक कार्यकर्ता है।
पुलिस ने विंसेंट को शनिवार को हिरासत में लिया और पूछताछ की। कई घंटे चली पूछताछ के बाद विंसेंट को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह पहली बार है कि किसी मौजूदा विधायक को इस तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विंसेंट ने यहां अग्रिम जमानत के लिए एक अदालत में अर्जी दी, लेकिन अब अपनी गिरफ्तारी के बाद वह सोमवार को जमानत की मांग करेंगे।
पीड़ित महिला के पति ने इसी हफ्ते स्थानीय पुलिस थाने में फोन पर धमकी देने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विंसेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल17 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात