Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

केन्या में दिसंबर में यूएनईए का आयोजन

Published

on

Loading

नैरोबी, 17 अगस्त (आईएएनएस)| केन्या की राजधानी नैरोबी में चार से छह दिसंबर के बीच यूएन एन्वायरमेंट एसेम्बली (यूएनईए) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यूएन एन्वायरमेंट के उप निदेशक इब्राहिम थ्याव ने बुधवार को कहा कि वैश्विक पर्यावरण मंच विभिन्न देशों की सरकारों, बहुपक्षीय एजेंसियों, उद्योगों और नागरिक समाज को वर्ष 2030 तक हरित और समावेशी विकास के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।

थ्याव ने कहा, पर्यावरण के विषय पर दुनिया के सबसे बड़े सम्मेलन में वायु गुणवत्ता, रसायनिक प्रदूषण, मिट्टी, पानी और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। हमें उम्मीद है कि इसमें धरा की चुनौतियों को दूर करने के लिए सभी स्तरों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

थ्याव ने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का थीम ‘प्रदूषण और पारिस्थितिकी तंत्रों, मानव स्वास्थ्य और आर्थिक विकास पर उसके प्रभाव’ होगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकारें महासागरों और भूमि जैसे महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्रों पर औद्योगिक प्रदूषण कम करने के लिए दूरगामी कदम उठाएंगी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending