Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कुख्यात धार्मिक नेता चार्ल्स मैनसन की मौत

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 20 नवंबर (आईएएनएस)| 1960 के दशक में चर्चित रहे सनकी धार्मिक नेता चार्ल्स मैनसन की 83 वर्ष की उम्र में प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई। उनके अनुयायियों ने जघन्य हत्याएं कर लॉस एंजेलिस के साथ-साथ पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। सीएनएन की खबर के मुताबिक, खुद को करिश्माई शख्स बताने वाले मैनसन ने अगस्त, 1969 में सिलसिलेवार हत्याएं कर सात लोगों की जिंदगी छीन ली थी। इन हत्याओं के बाद वह ‘सीरियल किलर’ के रूप में दुनिया भर में कुख्यात हो गया था। उसे और समूचे ‘मैनसन परिवार’ को बाकी जिंदगी जेल में गुजारना पड़ा।

मैनसन ने कैलिफोर्निया जेल में नौ बार उम्र कैद की सजा काटी और उसकी पैरोल की याचिका 12 बार खारिज कर दी गई थी। इस बदनाम शख्स पर कई किताबें लिखी गईं और फिल्में बनाई गईं, जो चर्चा में रहीं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending