Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘की एंड का’ वेलेंटाइन डे पर नहीं होगी प्रदर्शित : अर्जुन कपूर

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया है कि उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ अगले साल वेलेंटाइन डे पर प्रदर्शित नहीं होगी। इसके बारे में निर्देशक आर. बाल्की निर्णय लेंगे। अर्जुन ने शुक्रवार रात ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तिथि के बारे में बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, “फिल्म ‘की एंड का’ वेलेंटाइन डे पर रिलीज नहीं हो रही है। इसके बारे में निर्णय बाल्की सर लेंगे।” फिल्म में अर्जुन घरेलू पति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री करीना कपूर एक महत्वाकांक्षी और करियर को तरजीह देने वाली पत्नी की भूमिका में हैं।

अर्जुन की पिछली रिलीज फिल्म ‘तेवर’ थी। उन्होंने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सातवें संस्करण के साथ छोटे पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की है। फिलहाल वह शो की शूटिंग के लिए अर्जेटीना में हैं।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending