Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसानों को मुआवजा दे उप्र सरकार : राजनाथ

Published

on

लखनऊ,केंद्रीय-गृहमंत्री-राजनाथ-सिंह,गोमतीनगर,हॉस्पीटल,केंद्रीय

Loading

लखनऊ | अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे के सिलसिले में यहां शुक्रवार को पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फसल नुकसान से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मगर राज्य सरकार इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। सरकार को आत्महत्या की घटनाएं छिपाने के बजाय किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देना चाहिए। सांसद राजनाथ ने अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गोमतीनगर के विराजखंड में सहारा हॉस्पीटल स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री का निर्देश था कि फसल नुकसान का जायजा लेने अलग-अलग राज्यों में दूसरे राज्यों के मंत्री जाएंगे। इसलिए उप्र में महाराष्ट्र के मंत्री आए थे। फसल नुकसान का आकलन करने मैं स्वयं महाराष्ट्र गया था।” उन्होंने कहा, “ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की वजह से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसलिए मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह संकट की घड़ी में किसानों की फौरी मदद दे, ताकि कोई किसान आत्महत्या जैसा कदम न उठाए।”

राजनाथ ने कहा कि फसल नुकसान पर पहले जितना मुआवजा मिला था, उसे बढ़ाकर डेढ़गुना कर दिया गया है। नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही केंद्र सरकार की तरफ से सहायता राशि दे दी जाएगी। राजनाथ ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि राज्य सरकार से मिली रिपोर्ट पर केंद्र सरकार ने 32 फीसदी राजस्व को बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया है। प्रदेश सरकार अब बजट नहीं होने का बहाना नहीं कर सकती। इसलिए उसे विकास कार्यो में खुले दिल से खर्च करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending