Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल राज बब्बर को हिरासत में लिया

Published

on

Loading

गाजियाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)| गाजियाबाद जिले के मंडोला गांव में अपनी जमीन के बदले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर के शामिल होने पर बुधवार को उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के गांव में नहीं जाने के आग्रह के बावजूद राज बब्बर मंडोला गए और किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक अरविंद मौर्या ने कहा, राजब्बर को वहां करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया। उन्हें वसुंधरा (गाजियाबाद) में एक अतिथि गृह में रखा गया है।

मौर्या ने कहा कि यदि उन्हें रैली जारी रखने की इजाजत दी जाती तो प्रशासन को कानून व व्यवस्था की दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

किसान उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिकी विकास निगम द्वारा ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल टाउनशिप परियोजना के लिए ली गई जमीन के बदले मुआवजे का भुगतान नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

लखनऊ में स्वास्थ्य सेवा निर्माण में एक नई छलांग, अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण इकाई की हुई स्थापना

Published

on

Loading

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के तहत, Q-Line Biotech Pvt. Ltd. (POCT Group) ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण सुविधा की स्थापना की है। यह पहल Boule Medical AB के साथ रणनीतिक तकनीकी सहयोग के रूप में की जा रही है।

Q-Line Biotech और Boule Medical AB मिलकर उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा उपकरण, रेजेंट्स और उपभोग्य सामग्रियों का उत्पादन कर रहे हैं। इस सहयोग का उद्देश्य है कि आम जनता को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से सस्ते और सुलभ डायग्नोस्टिक्स मिल सकें। 28 मई 2024 को, Boule Medical AB के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें CEO एवं ग्रुप प्रेसिडेंट श्री टॉर्बन नीलसन और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कमर्शियल ऑपरेशन्स श्री कियाराश फर शामिल थे, ने नई निर्माण इकाई का सत्यापन किया। उनके निरीक्षण ने पुष्टि की कि Q-Line की निर्माण इकाई अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।

नीलसन ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अपनी संतुष्टि व्यक्त की और भारतीय बाजार, विशेष रूप से हेमेटोलॉजी और संबंधित क्षेत्रों में इस सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस सहयोग को भारत में स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। Boule Medical AB ने Q-Line के “मेक इन इंडिया” पहल को समर्थन देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यह सहयोग दोनों संगठनों की उत्कृष्टता और उच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापक लक्ष्यों के अनुरूप है, जो इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से राज्य की औद्योगिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। Q-Line Biotech द्वारा 500 करोड़ रुपये के निवेश का संकल्प, जिसमें पहले चरण में 200 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है, इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लखनऊ में इस नई निर्माण सुविधा की स्थापना से राज्य की आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास में योगदान मिलेगा। यह पहल भारत के निर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और Q-Line Biotech Pvt. Ltd. इन महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Continue Reading

Trending