Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

किंग खान का यह रूप आपने कभी नहीं देखा होगा, ‘हीरो’ से ‘जीरो’ का सफर

Published

on

Loading

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने 2018 के पहले दिन अपने प्रशंसकों के लिए फिल्म ‘जीरो’ का शीर्षक और टीजर जारी किया। फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शाहरुख का निर्देशक आनंद एल. राय के साथ यह पहली रचनात्मक साझेदारी है। राय के मुताबिक, यह एक ऐसी कहानी है जो किसी की जिंदगी की खामियों का जश्न मनाती है।

shahrukh khan के लिए इमेज परिणाम

टीजर के शुरू में शाहरुख खान एक लंबे चौड़े आदमी को चुनौती देते हुए पार्टी से इतर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर एक डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह लोगों द्वारा खुद को जीरो बुलाने के बारे में बात कर रहे हैं।

shahrukh khan in zero के लिए इमेज परिणाम

शाहरुख को फिल्म में लेने पर राय ने कहा, “मेरे पास कोई विकल्प नहीं था सिवा खान साहब के क्योंकि मुझे एक समझदार अभिनेता की जरूरत थी, जिसके पास खुशी खुशी में सब कुछ कर जाने का रवैया हो।”

संबंधित इमेज
उन्होंने कहा, “यद्यपि फिल्म का नायक एक बौना है, लेकिन किसी व्यक्ति की शारीरिक विकलांगता से ज्यादा, कहानी हमारे जीवन की भावनात्मक अपूर्णता के बारे में बताती है।”

फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी भूमिका में होंगी लेकिन टीजर में उनके किरदार के बारे में कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है। इन तीनों कलाकार को ‘जब तक है जान’ में एक साथ देखा गया था।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending