Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, साथियों पर आरोप

Published

on

कानपुर,उत्तर-प्रदेश,कानपुर,हिस्ट्रीशीटर,बेकनगंज,फजल-हुसैन,बेकनगंज

Loading

कानपुर । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में रविवार रात एक हिस्ट्रीशीटर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार वालों ने मृतक के ही कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

कानपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि बेकनगंज के फजल हुसैन हाते में हिस्ट्रीशीटर शानू अपनी मां के साथ रहता था। आठ माह पूर्व उसकी शादी फुफेरी बहन निशान से हुई थी। निशा गर्भवती है और उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि रविवार की रात शानू खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इस बीच कुछ लोग वहां पहुंचे और शानू को गोलियों से भून दिया। गोली लगने से घायल शानू की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी शलभ माथुर सहित कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शानू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शानू के घरवालों ने हत्या का आरोप उसके ही कुछ साथियों पर लगाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending