Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कांग्रेस राज्यों में भूमि विधेयक के खिलाफ लड़ेगी : राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह किसानों से उनकी जमीन छीनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्यों में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष करेगी। यहां किसानों की एक रैली में राहुल ने कहा कि जमीन किसानों के लिए मां समान होती है।

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष किसानों के भविष्य और उनके सम्मान का संघर्ष है। उन्होंने एक घटना को याद करते हुए कहा कि एक किसान ने उनसे कहा था कि जिस जमीन पर वह किसानी करते हैं, वह उनके लिए मां जैसी है। उन्होंने कहा, “उस किसान ने मुझसे कहा था कि मोदी सिर्फ हमारी जमीन ही नहीं छीन रहे हैं, बल्कि वह हमारी मां को हमसे छीन रहे हैं। वह हमसे हमारी मां को छीनकर किसी और को सौंप देना चाहते हैं। कृपया हमारे लिए संघर्ष कीजिए।”

राहुल ने कहा कि मोदी ने कहा है कि वह भूमि अध्यादेश को खत्म हो जाने देंगे। उन्होंने कहा, “लेकिन मैं मोदीजी को जानता हूं। वह जो कहते हैं, उसे करते नहीं हैं।” राहुल ने कहा कि मोदी ने कहा है कि वह कांग्रेस शासनकाल के भूमि अधिग्रहण विधेयक को खत्म नहीं करेंगे। और, इसी के साथ उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे उस भूमि विधेयक के अनुरूप ही काम करें, जिसे संसद ने पारित नहीं किया है।

राहुल ने का, “संघर्ष (भूमि विधेयक के खिलाफ) अभी खत्म नहीं हुआ है। यह लड़ाई लोकसभा-राज्यसभा की नहीं है। यह विधानसभा की है। कांग्रेस हर राज्य में इसके खिलाफ लड़ेगी।” राहुल ने कहा कि मोदी सरकार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य के वादे से मुकर गई है। उन्होंने कहा कि इस साल के शुरू में ओलावृष्टि से जब फसलें तबाह हुईं, तो मोदी सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की।

राहुल ने कहा, “मैं मोदी से कहना चाहता हूं। किसानों की बात सुनिए, उनके घर जाइए, उनका हाथ थामिए और उनकी मदद कीजिए।” राजग सरकार तीन बार भूमि अधिग्रहण विधेयक लेकर आई, लेकिन संसद में इसे पारित नहीं करा सकी। विपक्ष ने इस विधेयक को किसान विरोधी करार देते हुए इसे पारित नहीं होने दिया।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending