Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर : बुर्काधारी आतंकवादी ने बरसाई गोलियां, 2 घायल

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को एक बुर्काधारी आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया कि आतंकवादरोधी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवान एक संदिग्ध अलगाववादी आतंकवादी का पीछा कर रहे थे। जवानों ने उसे चुनौती दी, जिस पर उसने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।

घटना दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मुख्य बस स्टैंड पर हुई। घटनास्थल ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 30 किलोमीटर से ज्यादा दूर है। पुलिस अधिकारी ने कहा पिस्तौल धारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला घायल हो गई। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि बुर्काधारी आतंवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending