Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर पर मंडराया बाढ़ का खतरा, जायजा लेने पहुंचे सईद

Published

on

Srinagar_flood

Loading

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद रविवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए। वह कश्मीर घाटी में लगातार बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात का स्वयं जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से सईद का कश्मीर घाटी का यह पहला दौरा है। उन्होंने एक मार्च 2015 को पद की शपथ ली थी।

उप-मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने रविवार को विधानसभा में बताया कि कश्मीर घाटी में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सईद श्रीनगर के दौरे पर गए हैं। सिंह ने विधानसभा में बताया कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के प्रति प्रशासन सचेत है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ऐहतियाती उपाय किए जा रहे हैं, इसीलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने रविवार की सुबह 11 बजे जानकारी दी कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में संगम में झेलम नदी का जलस्तर 12 फीट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 18 फीट है।

श्रीनगर शहर में राम मुंशीबाग इलाके में जलस्तर 12.6 फीट दर्ज किया गया, जबकि खतरे का जलस्तर 16 फीट होता है। वहीं बांदीपुरा जिले के अशाम में जलस्तर 8.50 फीट दर्ज किया गया जबकि खतरे का स्तर 30 फीट होता है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जलस्तर के बारे में नियंत्रण कक्ष को लगातार जानकारी दी जा रही है, घबराने की जरूरत नहीं है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending