Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कटियार का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में देख वाड्रा को याद आ गए भगवान

Published

on

Loading

robert-vadraनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों में पार्टी नेता विनय कटियार को शामिल करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “एक ऐसे शख्स के नाम को स्टार प्रचारकों की सूची में देखकर हैरानी हुई, जिसका अतीत दागदार रहा है और जो अपनी टिप्पणियों से महिलाओं का निरादर करता है। भगवान हमें बचाएं।”

वाड्रा ने भाजपा के स्टार प्रचारकों में दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी और वरुण गांधी के साथ कटियार के नाम का उल्लेख करने वाली समाचार पत्र की एक तस्वीर भी साझा की।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वार स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम सामने आने पर कटियार ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनकी पार्टी में प्रियंका से कहीं अधिक सुंदर चेहरे हैं।

कटियार ने प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए मीडिया को कहा था, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे पास स्टार प्रचारकों के रूप में उनसे अधिक सुंदर महिलाएं, अभिनेत्रियां हैं।” वाड्रा ने इस बयान के लिए कटियार से माफी की भी मांग की थी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending