Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कंबोडिया से सहयोग बढ़ाना चाहता है भारत : अंसारी

Published

on

Loading

नोमपेन्ह। भारतीय उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बुधवार को कहा कि उनका देश चाहता है कि कंबोडिया से सहयोग का दायरा बढ़ाया जाए। उन्होंने कंबोडिया में बसे भारतीय समुदाय से कहा कि वह उन्हें बताए कि किन क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग की जरूरत है।

अंसारी कंबोडिया में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीयों को संबोधित कर रहे थे। वह कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के निमंत्रण पर यहां तीन दिन की यात्रा पर पहुंचे हुए हैं। यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि अंसारी ने कहा कि कंबोडिया के हिस्से में जरूरत से ज्यादा तकलीफें आई हैं, लेकिन उसने इनसे उबरने की अपनी क्षमता का सबूत दिया है।

अंसारी ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारा संबंध सरकारों और लोगों की जरूरतों पर आधारित हो। हम चाहते हैं कि हमारे सहयोग का दायरा बढ़े और भारतीय समुदाय से मेरा कहना है कि वह बताए कि किन क्षेत्रों में अधिक सहयोग की जरूरत है।” बयान में कहा गया है कि आसियान देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के मकसद के साथ अंसारी कंबोडिया के नेताओं से बातचीत करेंगे। बातचीत का मकसद रिश्ते मजबूत करने के साथ ही दोनों देशों के बीच ‘क्षमता से कम’ के व्यापार और निवेश को बढ़ाना भी होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending