Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ओलम्पिक खेलों के अगले मेजबान टोक्यो पहुंचा ओलम्पिक ध्वज

Published

on

ओलम्पिक

Loading

ओलम्पिकटोक्यो| रियो डी जनेरियो में 31वें ओलम्पिक खेलों की समाप्ति के बाद ओलम्पिक ध्वज बुधवार को अगले मेजबान टोक्यो पहुंच गया। टोक्यो के गवर्नर यूरीको कोइके ओलम्पिक ध्वज लेकर बुधवार को टोक्यो पहुंचे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापानी खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो के गवर्नर बुधवार को पांच छल्लों वाले ओलम्पिक ध्वज के साथ टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर उतरे।

जापान रियो ओलम्पिक में 41 पदक जीतने में सफल रहा। कोइके को रियो ओलम्पिक के समापन समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने ओलम्पिक ध्वज सौंपा था।

टोक्यो की स्थानीय सरकार ने बताया कि ओलम्पिक ध्वज उनके मुख्यालय में तब तक रखा जाएगा, जब तक कि सितंबर में पैरालम्पिक खेलों का ध्वज भी नहीं आ जाता। अधिकारियों ने दोनों ध्वजों को विभिन्न इलाकों में फहराने का फैसला किया है, ताकि टोक्यो ओलम्पिक-2020 का प्रचार-प्रसार किया जा सके। जापान की राजधानी टोक्यो को दूसरी बार ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिली है। इससे पहले 1964 में टोक्यो ओलम्पिक खेलों की मेजबानी कर चुका है

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending