Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रिया ने रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए सहायता पैकेज मंजूर किए

Published

on

Loading

वियना, 23 सितम्बर (आईएएनएस/डब्ल्यूएएम)। ऑस्ट्रिया की सरकार ने हिंसा के कारण म्यांमार से बांग्लादेश पलायन कर रहे रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यकों के लिए 350,000 यूरो के मानवतावादी सहायता पैकेज को मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री सेबस्टियन कुर्ज ने शनिवार को एक बयान में कहा, ऑस्ट्रिया न केवल म्यांमार में रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हिंसा की निंदा करता है, बल्कि उनकी सहायता के लिए भी तत्पर है।

कुर्ज ने कहा कि ऑस्ट्रिया यह सुनिश्चित करना चाहता है कि बांग्लादेश के कॉक्स बाजार जिले के शिविरों में रह रहे हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों तक आवश्यक मानवीय सहायता पहुंचे।

25 अगस्त को अराकन रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी (एआरएसए) विद्रोहियों ने पुलिस चौकियों पर हमला किया और 12 सुरक्षाकमयों को मार गिराया, जिसके कारण सैन्य कार्रवाई शुरू की गई और रोहिंग्या शरणार्थी म्यांमार छोड़ कर पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण लेने लगे।

म्यांमार ने कहा है कि सेना ने राखिने में अगस्त में किए हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई की थी और आतंकवादियों से जूझ रही थी।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending