Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐ दिल..’ का ‘ब्रेकअप’ गीत महिला सशक्तिकरण को समर्पित : करन

Published

on

Loading

करन जौहर

मुंबई,  फिल्मकार करन जौहर का कहना है कि फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ‘ब्रेकअप’ गीत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावाद देता है और यह संदेश देता है कि हर अलगाव का अंत दुखद और आंसुओं में डूबा नहीं होता। गाने में अनुष्का और रणबीर कपूर को अलगाव का जश्न मनाते दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अलगाव के दर्द को भूल कैसे आसानी से जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।

करन ने अपने बयान में कहा, “फिल्म का ‘ब्रेकअप’ गीत महिला सशक्तिकरण के बारे में है। जिस तरह इंसान प्यार में जल्द पड़ जाता है, उसी तरह अलगाव की प्रक्रिया भी आसान और जल्द होनी चाहिए।”

एब्सोलूट एलिक्स फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स के दौरान नेहा धूपिया के सवाल के जवाब में करन ने यह बात कही। नेहा ने उनसे गीत के बारे में पूछा था।

प्रीतम के संगीत से सजे इस गीत को अरिजीत सिंह, बादशाह, जोनिता गांधी और नक्ष अजीज ने गाया है।

फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें ऐश्वर्य राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान हैं, जिनकी वजह से फिल्म विवादों में है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending