Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एसी खराब होने से परेशान रेल यात्री को 12 हजार का मुआवजा देने का आदेश

Published

on

एसी, रेल यात्री, मुआवजा, कर्नाटक, राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, साउथ वेस्टर्न रेलवे

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ट्रेन में एसी खराब होने से हुई परेशानी के लिए रेलवे को 58 वर्षीय यात्री को 12 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

साउथ वेस्टर्न रेलवे को 10 हजार का मुआवजा और 2 हजार रुपये टिकट के रिफंड के तौर पर यात्री को देने का आदेश दिया है। यात्री का आरोप है कि इस दौरान ट्रेन में एसी के काम नहीं करने की वजह से उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

9 मार्च 2009 को मैसूर निवासी डॉ. शेखर एस टीपू सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बेंगलुरु से मैसूर जा रहे थे। तीन घंटे की यात्रा में एसी में खराबी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

शिकायत दर्ज कराने के बाद रेलवे ने मेकैनिक एसी ठीक करने के लिए भेजा था, लेकिन वह एसी ठीक करने में सफल नहीं हो सका। इसी वजह से शेखर को पूरी यात्रा बिना एसी के ही करनी पड़ी थी।

रेलवे का मामले पर कहना था कि इस ट्रेन में शुरुआत में एसी ठीक काम कर रहा था, लेकिन बेंगलुरु पहुंचने के बाद इसमें कुछ खराबी आ गई थी। इतने कम समय में इसे ठीक करना संभव नहीं था।

कन्ज्यूमर फोरम ने यात्री की उम्र और उसे हुई परेशानी के देखते हुए यह फैसला सुनाया है। इससे पहले शेखर इस मामले को लेकर जिला उपभोक्ता अदालत भी गए थे। रेलवे को यह धनराशि 4 सप्‍ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending