Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील : अखिलेश

Published

on

किसानों, अखिलेश यादव, राजकिशोर सिंह, बस्ती, चंगेरवा महोत्सव, राम करन आर्य, अरविंद सिंह गोप

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि वह उन किसानों को हर संभव मदद देगी, जिनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री बस्ती में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के गांव चंगेरवा में आयोजित चंगेरवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ” मैं प्रदेश के सभी किसानों से भी अपील करूंगा कि प्राकृतिक कारणों से अगर फसलों को नुकसान हुआ है, तो वे इसके लिए आत्महत्या करने जैसा कदम कदापि न उठाएं। सरकार उनकी मदद को तैयार है। वह अपनी बात प्रशासन से कहें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को क्षति का आकलन कर तुरंत मदद करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले उन्होंने गांव में बने उद्यान में मंत्री राजकिशोर सिंह के बेटे उपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शुभम की मूर्ति का अनावरण किया। शुभम का निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राजकिशोर सिंह, खेल राज्यमंत्री राम करन आर्य, ग्रामीण विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरविंद सिंह गोप भी थे।

प्रादेशिक

पुणे हिट एंड रन केस: कोर्ट ने आरोपी के पिता को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Published

on

Loading

पुणे। पुणे हिट एंड रन केस में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जमानत मिलने के बाद फिर से अरेस्ट कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने मामले में नई धारा भी जोड़ी है। इसके साथ ही कोर्ट ने बार के मालिक जितेश शेवनी और जयेश बोनकर को भी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने अपनी करोड़ों की पोर्शे कार से दो लोगों को कुचलकर मार डाला। चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था। इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अनीस दुधिया और अश्विनी कोस्टा के तौर पर हुई थी। दोनों राजस्थान के हैं। बाद में पुलिस ने इस मामले में कार चला रहे 17 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस ने उस पर बालिग लोगों की तरह मुकदमा चलाने और उसे पुलिस हिरासत में भेजने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इससे इनकार करते हुए आरोपी को जमानत दे दी थे। आरोपी को कोर्ट ने 15 दिनों के लिए येरवडा की ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने’ और ‘हादसे पर एक निबंध लिखने’ के लिए कहा। वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि जमानत की शर्तों में आरोपी को एक ऐसे डॉक्टर से इलाज कराने का निर्देश दिया गया है जो उसे शराब छोड़ने में मदद कर सके। इसके अलावा उसे ‘साइकेट्रिस्ट से सलाह’ लेकर उसकी रिपोर्ट अदालत में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

चश्मदीदों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा था.पुलिस का दावा है कि बार में शराब पीने के बाद नशे में धुत होकर 17 साल का आरोपी पोर्शे कार को चला रहा था। उसने रविवार तड़के शहर के कल्याणी नगर इलाके में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

Continue Reading

Trending