Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : वरिष्ठ पत्रकार नथुनी यादव का निधन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Published

on

लखनऊ,वरिष्ठ पत्रकार नथुनी यादव, हिंदी दैनिक आज,बीच एन. यादव

Loading

लखनऊ | वरिष्ठ पत्रकार नथुनी यादव का रविवार सुबह निधन हो गया। वह हिंदी दैनिक आज के ब्यूरो प्रमुख पद पर कार्यरत थे। अपने साथियों के बीच एन. यादव के नाम से पहचाने जाने वाले नथुनी यादव का जन्म 10 जनवरी, 1956 को हुआ था। वह गाजीपुर जिले के सैदपुर कस्बे के रहने वाले थे और बीते दो दशक से आज अखबार के लखनऊ संस्करण में बतौर ब्यूरो प्रमुख काम कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने एऩ यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने भी एन. यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने भी एऩ यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending