Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : याकूब की फांसी के बाद कई जिलों में हाई अलर्ट

Published

on

Loading

लखनऊ| मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को गुरुवार सुबह नागपुर में दी गई फांसी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में हाई अलर्ट है। नेपाल से सटी राज्य की सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने इस बाबत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के नेपाल सीमा से सटे जिलों बलरामपुर, महराजगंज, गोंडा, बहराइच के साथ ही पीलीभीत में हाई अलर्ट है। इन सभी जगहों पर भारत-नेपाल सीमा सील कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी के जवान सीमावर्ती क्षेत्र में अलग-अलग टीम के साथ गश्त कर रहे हैं। नेपाल से आने वाले रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है।सिद्घार्थनगर में नेपाल सीमा सील कर दी गई है। यहां एसएसबी के साथ पुलिस की टीम 24 घंटे निगरानी पर रहेगी। शहर के होटलों के साथ ही ढाबों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। याकूब को फांसी के कारण आज लखनऊ में प्रमुख स्कूलों की सुरक्षा सेना के हवाले कर दी गई है।

गौरतलब है कि 30 जुलाई, 1962 को पैदा हुए याकूब को उसके 54वें जन्मदिन पर फांसी दे दी गई। मुंबई में 12 मार्च, 1993 को हुए श्रृंखलाबद्घ विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे। इसी मामले में मेमन को बुधवार सुबह नागपुर केंद्रीय कारागार में फांसी दी गई। फांसी के मद्देनजर उप्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending