Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में शीतलहर का असर, रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित

Published

on

Loading

उप्र में शीतलहर का असर, रेल एवं सड़क यातायात प्रभावित

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है जिससे पश्चिमी उप्र और पूर्वांचल के कई जिलों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। दृश्यता कम होने की वजह से कई रेलगाड़ियों के परिचालन पर भी इसका असर पड़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में दोपहर के बाद कोहरा छंटने और धूप होने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बारिश शुरू हो गयी है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा होगा। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेलिसयस तक की गिरावट दर्ज की गयी है।

गुप्ता के ,अनुसार मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान व्यक्त किया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 11.3 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 10.3 डिग्री सेल्सियस, इलााहाबाद का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिन में करीब दर्जन भर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। कोहरे की वजह से दृश्यता का स्तर काफी नीचे चला गया है।

कानपुर-लखनऊ, लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-दिल्ली रेलखंड पर दर्जन भर रेलगाड़ियां कोहरे से प्रभावित हुई हैं।

ऑफ़बीट

आइसक्रीम में थी कटी हुई इंसानी उंगली, डॉक्टर ने नट्स समझकर चखा, फिर निकल गई चीख

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ ऑनलाइन मंगाई गई ऑइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली मिली है। यह आइसक्रीम एक डॉक्टर ने मंगाई थी.। कटी उंगली मिलने पर डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी Yummo Ice Cream पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दरअसल डॉक्टर ने आधी से अधिक आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन जब उसे कुछ गड़बड़ महसूस हुई, तो उसने देखा कि आइसक्रीम के अंदर एक इंसानी कटी हुई उंगली है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तहकीकात में यह बात सामने आई है कि आइसक्रीम कोन में वास्तव में इंसानी अंग है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आइसक्रीम में मिले अंग को फोरेंसिक लैब (FSL) भेजा है।

ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया था। सेराओ, जो पेशे से MBBS डॉक्टर हैं, ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर लगभग 2 सेमी लंबी इंसानी उंगली का टुकड़ा था। यह घटना तब हुई जब उनकी बहन ने ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के माध्यम से किराने का सामान ऑर्डर किया था और उन्होंने उसमें तीन बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम सम्मिलित करने के लिए कहा था। आइसक्रीम डिलीवर होने के बाद जब उन्होंने कोन खोला, तो उसमें उंगली का टुकड़ा मिला।

पीड़ित ब्रेंडन ने कहा, ‘कल मैंने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। जब मैं आइसक्रीम खा रहा था, तभी उंगली का एक बड़ा टुकड़ा मेरे मुंह में आया। मुझे लगा कि कोई नट्स होगा। मगर मुझे कुछ अजीब लगा। जब मैंने उसे बाहर निकाला तो देखा कि एक उंगली का टुकड़ा था। मैं एक डॉक्टर हूं तो मुझे पता है कि इंसान का मांस का टुकड़ा कैसा होता है। मैंने उस टुकड़े को तुरंत आइस में रखा और पुलिस को जानकारी दी। पता नहीं उस शख्स का ब्लड कितने आइस्क्रीम में मिक्स हो गया होगा। हमें पता नहीं कि उस आदमी को क्या-क्या बीमारी हो सकती है। मुझे अपने आप को चेक करवाना होगा। ब्लड टेस्ट करवानी होगी। मैं आइसक्रीम के बारे में सोचता भी हूं तो डर जाता हूं कि ऐसे कैसे हो सकता है।’

घटना की सूचना मिलते ही मलाड पुलिस सक्रिय हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई थी, वहां की भी तलाशी ली जाएगी। मलाड पुलिस ने सेक्शन 272 ,273 एंड 336 के तहत FIR दर्ज की है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। यह घटना शहरवासियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है। आइसक्रीम जैसी लोकप्रिय खाद्य सामग्री में इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Continue Reading

Trending