Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, 21 ने ली शपथ

Published

on

उप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, 21 नए मंत्रियों ने ली शपथ, राज्यपाल राम नाईक, पद एवं गोपनीयता की शपथ, मुख्यमंत्री अखिलेश, सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पांच को कैबिनेट मंत्री, आठ को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए इसमें 21 नए मंत्रियों को शामिल किया। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। राज्य ने पांच को कैबिनेट मंत्री, आठ को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और इतने ही लोगों को राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पांच लोगों में अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, साहब सिंह सैनी और बलवंत सिंह अहलूवालिया के नाम शामिल हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में रियाज अहमद, फरीद सैफु किदवई, मूलचंद चौहान, रामसकल गुर्जर, नितिन अग्रवाल, यासिर शाह, मदन चौहान एवं शादाबा फातिमा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्य मंत्री के रूप में राधेश्याम सिंह, शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव, ओंकार सिंह यादव, तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, सुधीर कुमार रावत, हेमराज वर्मा, लक्ष्मीकांत निशाद एवं वंशीधर गौर ने शपथ ली।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending