Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में तापमान बढ़ा

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के लगभग सभी हिस्सों में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और तापमान बढ़ने के कारण उमस भी तेज हो गई। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार राज्य में शुष्क मौसम के कारण तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है और इसी कारण उमस भी बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा और न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की जाएगी। दक्षिणपूर्व की ओर से चल रही गर्म हवाओं के कारण भी राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है।

राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 28़ 3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 29़ 2 डिग्री और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending