Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी

Published

on

Loading

congressलखनऊ | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में किसानों, युवाओं व महिलाओं को तरजीह देते हुए उन्हें रिझाने की कोशिश की गई है। उप्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस के उप्र प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पी. एल. पुनिया और शीला दीक्षित भी मौजूद थीं।

पार्टी ने उप्र में छात्राओं को साइकिल देने और महिलाओं को पंचायतों एवं शहरी निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का भी वादा किया है।

घोषणा-पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि चुनाव जीतने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए एक जिले में तीन महिला पुलिस थाने खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा के तहत महिलाओं को 150 दिनों तक काम दिया जाएगा।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के तहत उप्र विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं, जबकि वह खुद 298 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending