Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : भाई ने की बहन की हत्या, गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बहनों को झगड़ने से रोकने में नाकाम भाई ने गुस्से में गड़ासे हमला कर दिया, जिसमें एक बहन की मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह शहर के मीरापुर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला मुस्तर्क में हुई।

पुलिस के मुताबिक, दिनेश की दो बहनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दिनेश दोनों बहनों को झगड़ा करने से मना करता रहा, लेकिन जब दोनों में से किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने गड़ासा उठाकर एक बहन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने दूसरी बहन पर भी वार किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों से वारदात की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिनेश की दूसरी बहिन को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।a

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending