Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : नदियों में छोड़े गए 6 हजार कछुए

Published

on

Loading

उप्र : नदियों में छोड़े गए 6 हजार कछुएकरनैलगंज-गोंडा । वन विभाग की टीम ने प्रदेश की विभिन्न नदियों में 6 हजार कछुओं को छोड़कर नया जीवन दिया गया है। वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने यह जानकारी सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुल्तानपुर के आदेश पर अमेठी की वन विभाग की टीम कछुओं को लेकर आई। इनमें से करीब दो हजार कछुए लखनऊ स्थित गोमती नदी में छोड़े गए। वहीं 21 सौ कछुओं को कटराघाट, कचनापुर घाट एवं भौरीगंज घाट स्थित सरयू नदी में छोड़ा गया।

वन दरोगा ने बताया कि अन्य कछुओं को अमेठी की वन विभाग टीम ने अन्य नदियों में छोड़ा है। कछुओं की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्हें किसी प्रकार से नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। निगरानी के लिए लगातार वन विभाग के कर्मचारी नदी के शिकारियों पर नजर रख रहे हैं।

टीम के साथ टर्टल सर्वाइवल एलाइंस (तराई क्षेत्र) के कोआर्डिनेटर भास्कर दीक्षित, वन्यजीव प्रेमी अरुणिमा, वन दरोगा अनिल कुमार श्रीवास्तव, वन रक्षक विष्णु कुशवाहा व करनैलगंज कोतवाली की पुलिस मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending