नेशनल
उप्र : छेड़छाड़ मामले में विधायक का प्रतिनिधि फरार
बांदा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के प्रतिनिधि और उनके बेटे के खिलाफ नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीड़िताओं का अदालत में बयान दर्ज होने के बाद पिता और बेटे फरार हो गए हैं। मामले के विवेचक और नरैनी थाने में तैनात उपनिरीक्षक रामआसरे त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया, विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रह्मचारी और उनका बेटा राहुल कई दिनों से फरार हैं। दोनों नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया, पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों के बयान संबंधित अदालत में सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज कराए जा चुके हैं।
विवेचनाधिकारी ने बताया कि यदि गिरफ्तारी संभव नहीं हुई तो शीघ्र ही अदालत से कुर्की का आदेश हासिल किया जाएगा।
विवेचक ने माना कि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर ब्राह्मण समाज का जबरदस्त दबाव है।
इस मामले में लामबंद हो चुके ब्राह्मण समाज का मानना है कि भाजपा नेतृत्व पीड़िताओं की वाजिब मदद नहीं कर रहा और न ही विधायक पर आरोपी को प्रतिनिधि पद से हटाने का दबाव बना रहा है, जिससे विधायक के दबाव में पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश में लगी है।
ब्राह्मण समाज के नेता रामसेवक शुक्ला का आरोप है, नरैनी पुलिस भाजपा विधायक के दबाव में आकर मामले में पुलिस अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने का तानाबाना बुन रही है।
उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि समूचे जिले के ब्राह्मण आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक और डीआईजी का घेराव करेंगे।
बुदेलखंड में इस समय महिलाओं की लड़ाई लड़ने में आगे ‘नारी इंसाफ सेना’ ने भी मामले में वांछितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
इस संगठन की अध्यक्ष वर्षा भारतीय ने जारी बयान में कहा कि विधायक का प्रतिनिधि मासूमों से छेड़छाड़ करता है और विधायक चुप्पी साधे हुए हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस