Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र की 2 लाख छात्राओं को एसपीओ का दर्जा मिला

Published

on

Loading

मुख्यमंत्री अखिलेश यादवलखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की 2 लाख छात्राओं को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) का दर्जा दिया। इन छात्राओं को ‘पॉवर एंजिल्स’ के नाम से जाना जाएगा। ये पॉवर एंजिल्स महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने लोकभवन में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हमारी बहन-बेटियां तकलीफ में न रहें। पॉवर एंजिल्स को बधाई, महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने लगातार काम किया है। महिला सुरक्षा के अभियान को सफलता मिली।”

अखिलेश ने कहा कि विरोधियों ने कहा, “हमारी सरकार में लोग बीमार हो रहे। हमने लोगों को बीमारियों से बचाने की कोशिश की। विपक्षी कह सकते हैं कि यूपी में छेड़खानी ज्यादा हो रही। हमारी सरकार ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था की है। 1090 से महिलाओं, बेटियों को मदद मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि पत्थरों की जगह का सही इस्तेमाल किया गया। पत्थरों से बनी जगह 1090 चौराहे के नाम से जानी जाती है। 1090 चौराहे पर रात 3 बजे तक रौनक रहती है। दर्जनों लोगों को 1090 चौराहे पर रोजगार मिल गया। पूरे देश में अगर सबसे अच्छी जगह होगी तो वो गोमती का किनारा होगा।

मुख्यमंत्री ने 1090 सेवा में आईजी नवनीत सिकेरा की काफी तारीफ की। पत्थरों की दुकानों में भी लोगों का रोजगार शुरू कराया। पत्थरों के हाथी आज भी वैसे ही खड़े हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि रामलीला में दिल्ली वाले आए, लेकिन कुछ दिए नहीं। दिल्ली वाली सरकार बताए यूपी को क्या दिया? उप्र ने उन्हें 73 सांसद दिए उप्र को क्या मिला? वो अच्छे दिन कहां चले गए?

गौरतलब है कि कार्यक्रम के माध्यम से 2 लाख छात्राओं को एसपीओ का दर्जा दिया गया। इन छात्राओं को पॉवर एंजिल्स या शक्ति परी के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में 450 पॉवर एंजिल्स को पहचानपत्र दिया गया। अखिलेश ने कार्यक्रम में 25 एसपीओ को अपने हाथ से पहचानपत्र दिए।

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending