Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : किशोरी को बंधक बनाकर रात भर दुष्कर्म

Published

on

Loading

बांदा, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को रविवार शाम बंधक बनाकर एक युवक ने रात भर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने सोमवार देर रात मामला दर्ज किया है। अतर्रा थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र में एक गांव की किशोरी (15) रविवार देर शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर खेत गई थी, जहां पहले से मौजूद अनिरुद्ध नामक युवक ने उसे अगवा कर एक मुर्गा फॉर्म हाउस ले गया और वहां उसे बंधक बनाकर रात भर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह उसके चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लड़की को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending