Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

टॉर्च की रोशनी में किया 50 मरीजों की आंख का ऑपरेशन, नप गए सीएमओ

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार देर रात टॉर्च की रोशनी में आंख का ऑपरेशन करने के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने वहां के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित कर दिया है। इस मामले में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से रपट मांगी है। शासन ने मामले में गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्नाव के सीएमओ राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी देवेश दास को भी निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, सीडीओ को जांच कर तीन दिन में रपट देने के आदेश दिए गए हैं। वहीं डॉ. शैलेंद्र कुमार को उन्नाव का कार्यवाहक सीएमओ बनाया गया है।

गौरतलब है कि उन्नाव के नवाबगंज समुदायिक स्वास्थ केंद्र में जय अंबा सेवा समिति द्वारा निशुल्क आंखों का ऑपरेशन कार्यक्रम रखा गया था। ग्रामीण इलाकों के वृद्ध मरीजों की लाइन दोपहर से ही लगनी शुरू हो गई। लेकिन जब ऑपरेशन की बारी आई तो बिजली ही चली गई।

आयोजक एनजीओ ने बिजली की कोई व्यवस्था नहीं की। इसके बाद डॉक्टरों ने टार्च जलाकर करीब 50 मरीजों का ऑपरेशन कर डाला। मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीएमओ को निलंबित कर जांच बैठा दी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending