Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : अलग-अलग सड़क दुघटर्नाओं में 6 मरे, कई घायल

Published

on

लखनऊ,उत्तर प्रदेश,अस्पतालों,किसान किताब सिंह,बृजेश,जितेन्द्र,सत्यपाल

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के अलग-अलग जगहों में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर है, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि एटा में आज सुबह आगरा रोड पर जिनावली के पास करीब पांच बजे एक कैंटर पलट जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कैंटर में सवार किसान एटा के मधुपुरा से टमाटर लेकर आगरा जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कैंटर आगरा रोड पर जिनावली मोड़ के पास पलट गया। इस दुर्घटना में किसान किताब सिंह (52), बृजेश (28), जितेन्द्र (20) सत्यपाल (48) व तेजवीर (45) की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें छह लोग घायल हैं। घायलों को आगरा स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक अन्य हादसे में हाथरस जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक तथा कैंटर के बीच हुई भिड़ंत में 10 से अधिक लोग घायल हो गए,जिनमें सात की हालत गंभीर है। हाथरस में मथुरा-बरेली रोड़ पर सुबह करीब पांच बजे ट्रक तथा कैंटर की भिड़ंत के दौरान जोरदार धमाका सुनकर लोग सड़कों पर उतर आए थे। ट्रक राजस्थान से मजूदरों को लेकर बरेली जा रहा था। दुर्घटना में सात मजूदर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रायबरेली में शनिवार सुबह साढ़े चार बजे एक अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुस गया। जिससे छह दुकानें धराशाई हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक में बैठे खलासी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रादेशिक

सहारा श्री के जन्मदिन पर केजीएमयू, लोहिया और बलरामपुर अस्पताल में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

Published

on

Loading

लखनऊ। आज सुब्रत राय यानी सहारा श्री के जन्म जयंती के अवसर पर केजीएमयू, लोहिया अस्पताल, बलरामपुर अस्पताल में उनके जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया।

KGMU, लोहिया, बलरामपुर हॉस्पिटल में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा आज सहारा श्री को समर्पित रही।

इस अवसर पर सहारा श्री के भांजे सम्राट नियोगी भी मौजूद रहे और भरपूर सेवा करते नजर आए। सम्राट नियोगी ने पहले खुद प्रसाद बनाया। उसके बाद भंडारे में मौजूद लोगों को प्रसाद परोसा और सफाई करते भी नजर आए। साथ ही सहारा श्री के आदर्शो पर चलने की बात कही।

Continue Reading

Trending