Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मंगलवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान राम के जीवन के महान आदर्शो और नैतिकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।

अंसारी ने कहा, “मैं दिवाली के शुभ अवसर पर हमारे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “परंपरागत जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशी लेकर आए।”

 

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending