Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस दरिंदे बाप को देखकर जल्लाद भी खौफ खा जाए, रूह कंपा देगा ये वीडियो

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में क्रूर पिता का एक ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रुह कांप उठेगी। यकीन करना वाकई मुश्किल है लेकिन ये एकदम सच है जिस पिता को बच्चों का संरक्षक माना जाता है, वो पिता खुद अपने बेटे की जान लेने को मानो उतारू हो गया। इतना ही नहीं बल्कि इस पूरे कारनामे में मां ने भी पति का पूरा साथ दिया और मार खाते हुए बेटे की वीडियो भी बना डाली।

story father beats child brutally watch video | पिता ने बेरहमी से की 10 साल के बेटे की पिटाई, मां ने बनाया रूह कंपाने वाला वीडियोवायरल वीडियो में साफ देखा गया कि एक पिता अपने बेटे को बेरहमी से पीटता है। यहां तक कि जब उसका बेटा माफी के लिए विनती करता है। और दोबारा झूठ न बोलने की कसमें खाता है,  तो भी खूंखार पिता का दिल शांत नहीं होता और वह पहले उसे बेल्ट के साथ मारता है और बाद में बिस्तर से उठाकर पटक देता है।

बता दें कि, यह वीडियो लगभग दो महीने पहले का है और इसे लड़के की मां द्वारा ही बनाया गया है। पिटाई कर रहे दंपत्ति का नाम महेंद्र और पुष्पा है। उसने ये वीडियो अपने बेटे की झूठ बोलने की आदत से परेशान होकर बनाया था।

फ़िलहाल, बेंगलुरू पुलिस ने किशोर न्याय कानून के तहत पिता महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending