Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

MRI मशीन में फंसकर लड़के का हुआ ऐसा हाल, दिल मजबूत कर पढ़ें ये खबर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मुंबई के नायर अस्पताल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अस्पताल की लापरवाही के चलते अपनी मां का एमआरआई कराने गए राजेश नाम के एक लड़के की एमआरआई मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़, अपनी मां का एमआरआई कराने गए युवक को मशीन ने इतनी तेज़ी से घसीट लिया कि उसके हाथ में मौजूद ऑक्सीजन का सिलेंडर खुल गया। जिसके बाद पूरी गैस उसके पेट में चली गई। उसकी आंखें तक बाहर आ गईं। उसका पेट बुरी तरह फूल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राजेश के जीजा हरीश सोलंकी ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब थी इसलिए नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मां का एमआरआई करवाने के लिए कहा। साथ में राजेश भी था।

MRI मशीन में फंसकर युवक की खौफनाक मौत, आखें तक आ गई थी बाहर

 

आरोप है कि एमआरआई रूम के बाहर अस्पताल के वार्ड बॉय ने शरीर पर से घड़ी और सोने की चैन तो उतरवा ली लेकिन मरीज को दिया जा रहा ऑक्सीजन सिलिंडर अंदर ले जाने को कहा।

हरीश ने बताया कि साथ में आये वार्ड ब्वाय ने उन्हें भरोसा दिया कि आप आराम से सिलेंडर लेकर अंदर जा सकते हैं क्योंकि मशीन अभी बंद है। उसके बाद जैसे ही राजेश कमरे में अंदर गया मशीन ने सिलिंडर को अपनी तरफ खींच लिया।

इसके बाद जो हुआ वह काफी दर्दनाक था। ऑक्सीजन सिलेंडर खुलते ही पूरी ऑक्सीजन राजेश के मुंह के जरिए उसके पेट में पहुंच गई। इसके बाद उसका पेट फूल गया और आंखें तक बाहर आ गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Continue Reading

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending